भाकियू अराजनैतिक द्वारा गन्ना बकाया भुगतान करने की मांग

मेरठ : भाकियू अराजनैतिक ने सरकार और चीनी मिलों से तत्काल गन्ना बकाया भुगतान करने की मांग की है।भाकियू अराजनैतिक की मंडलीय मासिक बैठक मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विनोद जिटौली के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क में हुई।बैठक में गन्ना बकाया भुगतान समेत आवारा पशु, नलकूप बिजली बिल माफ आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

विनोद जिटौली ने कहा कि, किनौनी, मलकपुर, मोहिउद्दीनपुर, मवाना, सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल बकाया भुगतान करने में विफल साबित हुई है।भुगतान में होने के चलते मिलों पर कार्रवाई होनी जरुरी थी, लेकिन अभी तक मिलों पर कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक के बाद किसानों ने अपर आयुक्त हिमांशु गौतम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नरेश पाल दरोगा, जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, महेंद्र मुखिया, नरेश पाल, पवन हूण, आकाश सिरोही आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here