पलिया चीनी मिल द्वारा सट्टा प्रदर्शन शुरू

चंदन चौकी(खीरी) : जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर सत्र 2023-24 के लिए गन्ना विकास परिषद व पलिया चीनी मिल द्वारा संयुक्त रूप से सट्टा प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के ग्राम छेदिया पूरब मे चल रहे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण करने पहुंचे जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडे व चीनी मिल के वरिष्ट उपप्रधान प्रबंधक(गन्ना) राजीव तोमर ने किसानों को बताया कि, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को गन्ने के संबंध में ग्रामवार, कृषकवार, प्रजाति वार रकवे का विवरण खतौनी में दर्शाया गया है।उन्होंने सभी किसानों से सट्टा प्रदर्शन के दौरान सट्टा प्रदर्शन करने वाली टीम को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। प्रत्येक गन्ना आपूर्ति करता कृषक द्वारा ऑनलाइन घोषणा पत्र भरकर आधार की छाया प्रति एवं राजस्व अभिलेख की प्रति पर अपना स्व हस्ताक्षर करके ऑनलाइन अपलोड करा दें, जिससे कि सीजन के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here