महाराष्ट्र में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना कम: मौसम विभाग

पुणे : राज्य मी मानसूनी बारिश की सक्रियता के लिए मौसम अनुकूल नहीं है।मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि, अगले छह दिनों तक यानी 17 अगस्त तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना कम रहेगी, जबकि 19 अगस्त से बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है।

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में हालात सामान्य हैं। अतः राज्य में मानसूनी वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों का अभाव है। 17 अगस्त तक राज्य में बारिश की तीव्रता कम रहेगी। इस दौरान कोंकण में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अनुपम कश्यपी के मुताबिक इस दौरान राज्य के सभी हिस्सों में 17 अगस्त तक मानसून बारिश से राहत मिलेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ सकती है और 18 या 19 अगस्त से तट और घाटों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने भी 25 अगस्त से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और सितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here