देश में चीनी उद्योग को स्थिर करने के लिए चीनी MSP 38 रुपये प्रति किलोग्राम होना चाहिए: राजू शेट्टी

नई दिल्ली : स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के प्रमुख, पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर शेट्टी ने उनसे कृषि मुद्दे के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही राजू शेट्टी ने मंत्री नितिन गडकरी से कहा की केंद्र सरकार को एथेनॉल की कीमत में बढ़ोतरी के साथ-साथ चीनी निर्यात की नीति पर भी कोई रास्ता निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा की, देश में चीनी उद्योग को स्थिर करने के लिए चीनी MSP मूल्य 38 रुपये प्रति किलोग्राम होना चाहिए। साथ ही एथेनॉल की कीमत भी बढ़ाई जानी चाहिए। राजू शेट्टी ने मांग की कि गडकरी चीनी निर्यात नीति पर तत्काल निर्णय ले। शेट्टी ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की तत्काल आवश्यकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राजू शेट्टी कहा, गन्ना किसानों को छोड़कर सोयाबीन, कपास, प्याज, धान किसानों सहित सभी किसान केंद्र सरकार की नीति के कारण आर्थिक संकट में है। शेट्टी ने कहा कि, नितिन गडकरी के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार ने एथेनॉल की नीति को स्थिर कर दिया है, जिससे चीनी मिलों के दिन थोड़े बेहतर हो गए है।उन्होंने कहा, बढ़ती महंगाई के कारण गन्ने की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। इस वर्ष FRP से ज्यादा रेट दिए बिना उत्पादन की इस लागत को कवर करना मुश्किल है। इसके लिए चीनी का न्यूनतम बाजार मूल्य 38 रुपये निर्धारित कर चीनी निर्यात नीति तय करने की जरूरत है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here