भाकियू ने की बकाया गन्ना भुगतान की मांग

मेरठ: गन्ना बकाया भुगतान और भुगतान में फिसड्डी मिलों के तौल सेंटर बदलने की मांग को लेकर भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के अगुवाई में जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत कुमार से किसानों ने किनौनी मिल के गन्ना भुगतान एवं गन्ना सेंटर बदलने की मांग की। डीसीओ ने इस सप्ताह में किनौनी शुगर मिल का भुगतान का आश्वासन दिया। साथ ही जितने भी गन्ना तौल सेंटर बदलवाने के प्रस्ताव गन्ना समितियों के माध्यम से आए है, उन सभी प्रस्तावों को लखनऊ भेजकर किसानों की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हर्ष चहल, उपाध्यक्ष बबलू सिसौला, मोनू टिकरी, विनोद डालमपुर समेत किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here