रालोद की डीएम से जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग

बागपत : गन्ना बकाया भुगतान को लेकर रालोद आक्रामक हो गई है। रालोद ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग की। रालोद राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठिना के नेतृत्व में जनपद के किसानों के शत प्रतिशत भुगतान की मांग की।

रालोद कार्यकर्ताओ ने कहा कि, जनपद के मलकपुर, भैंसाना, किनोनी आदि मिलों पर 500 करोड़ से ज्यादा का बकाया है।जिसमे सबसे ज्यादा 300 करोड़ का अकेले मलकपुर मिल पर बकाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विश्वास चौधरी ने बताया की, आगामी सीजन आ चुका है, लेकिन गत सीजन का पेमेंट अभी बकाया है। उन्होंने डीएम से गन्ना मिलों पर किसानों का शेष गन्ना पेमेंट मय ब्याज के जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर ओमवीर ढाका, अमित जैन, एडवोकेट नीरज शर्मा, कवरपाल हुड्डा, राममेहर सिंह, प्रमोद तोमर, ब्रिजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here