टमाटर के भाव में भारी गिरावट

नई दिल्ली : करीब एक महीने पहले तक 200-250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 3 से 5 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।टमाटर के दाम गिरने से किसानों को भरी नुकसान उठाना पड़ रहा है।कुछ किसान बाजारों तक भी टमाटर पहुँचाने की लागत भी नही निकल पा रहे है, और इसलिए बेबस किसान टमाटर को फेंकने या फिर पशुओं को खिलाने को मजबूर हुए है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश टमाटर के मुख्य उत्पादक राज्य हैं और यहां टमाटर की बंपर पैदावार हुई है। जिसके कारन टमाटर 3 से 5 रुपये प्रति किलो बीक रहा है, लेकिन भाव सस्ता होने के बावजूद इसे खरीदार नहीं मिल रहे है।किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसान औने-पौने दाम पर इसे बेचने या फिर फेंकने पर मजबूत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुणे में टमाटर 5 रुपए तो कोल्हापुर में 2 से 3 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, नासिक, पिंपलगांव और लासलगांव की थोक मंडियों में टमाटर की औसतन 90 रुपए प्रति क्रेट बिक रही है। यही टमाटर तकरीबन डेढ़ महीने पहले 2,000 रुपए प्रति कैरेट बिक रही थी। आपको बता दें कि एक क्रेट में 20 किलोग्राम टमाटर होता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here