हरियाणा: सरस्वती चीनी मिल में 31 अक्टूबर से शुरू होगा गन्ना पेराई

यमुनानगर: सरस्वती चीनी मिल में पेराई सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, और मिल प्रबंधन द्वारा 31 अक्टूबर से पेराई सीजन शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरस्वती चीनी मिल में गन्ने की पेराई इस बार पिछले साल से एक सप्ताह पहले शुरू होगी। मिल में मरम्मत का कार्य चल रहा है। मिल प्रबंधकों के मुताबिक जल्द ही पेराई का ट्रायल लिया जाएगा।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल प्रबंधन ने इस सीजन में 175 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा है। मिल क्षेत्र में करीब 96 हजार एकड़ गन्ने का रकबा है। गन्ने की खरीद के लिए मिल मैनेजमेंट ने इस बार 45 खरीद केंद्र बनाए है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि, हर बार मिल नवंबर में चलता था। किसानों ने अपील है कि, पेराई के दौरान किसानों को गन्ना डालने के इंडेंट रूटीन में दिया जाए जिससे किसानों को खेत खाली करने में इंतजार न करना पड़े।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरस्वती चीनी मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि, इस बार मिल 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इससे करीब 22 हजार किसानों को फायदा होगा। मिल में मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। 45 केंद्रों पर किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here