धनबाद में एथेनॉल और हाइब्रिड वाहनों की मांग बढ़ी

धनबाद: देश में एथेनॉल और हाइब्रिड वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है, और इस लिस्ट में धनबाद जनपद राज्य में आगे है। आपको बता दे की, जनपद में वैकल्पि क ईंधन वाले वाहनों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। साथ ही सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वैकल्पि क ईंधन वाले वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहन लोगों की पहली पसंद है। जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या 4821 तक पहुंच गई है। इस साल सितंबर तक 1903 इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों को हाइब्रिड ईंधन वाले वाहनों को टक्कर दे रहे हैं। हाइब्रिड ईंधन वाले वाहन भी ऑन डिमांड है।वर्तमान में, 559 डीजल हाइब्रिड वाहन और 2246 पेट्रोल हाइब्रिड वाहन धनबाद की सड़कों पर दौड़ रहे है। इस साल पेट्रोल हाइब्रिड के 719 वाहन रजिस्टर्ड हुए है।जिले में एथेनॉल पर चलने वाले 286 वाहन है। जिले भर में सीएनजी की 833 जबकि पेट्रोल सीएनजी की 537 गाड़िया दौड़ रही हैं।एलपीजी ईंधन वाले 12 वाहन भी धनबाद जिला परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड हुए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here