अमरोहा: सहकारी चीनी मिल 20 अक्टूबर तक चालू करने की मांग

अमरोहा, उत्तर प्रदेश: देश में पेराई सत्र शुरू हो चूका है और कुछ राज्यों में चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र जल्द शुरू करने की मांग की जा रही है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने की मांग कर रहे है।

भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की मासिक पंचायत में सहकारी चीनी मिल 20 अक्टूबर तक चालू करने की मांग की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ब्लाक अध्यक्ष कालेसिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद भी सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि नहीं हुई है। बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने चीनी मिल का पेराई सत्र 20 अक्टूबर तक शुरू करने की मांग की।

इस अवसर पर राजपाल सिंह, शीशपाल सिंह, सीता आर्य, आशा देवी, चंदा देवी, संजीव बालियान, बृजपाल सिंह, प्रदीप, महावीर सिंह चौहान, लोकेश, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here