वर्तमान सीजन में चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने की मांग

पूरनपुर, उत्तर प्रदेश: भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के अफसरों से मिलकर पेराई की आधी अधूरी तैयारियों पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पेराई के लिए मिल की मरम्मत अच्छे तरीके से होनी चाहिए, ताकि मिल पेराई सीजन में सुचारू रूप से चले। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, चीफ केमिस्ट बालिंदर यादव, सीसीओ अजय यादव से मिलकर चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारी की जानकारी ली।

मिल के अधिकारियों ने वॉयलर का सामान 15 अक्तूबर तक आने की जानकारी भाकियू नेताओं को दी। भाकियू नेताओं ने कहा कि, गेट किसानों को 24 घंटे टोकन की व्यवस्था होनी चाहिए। गन्ना भरी बैलगाड़ी तौल गेट तक आने का रास्ता अलग से न होने पर नाराजगी जताई।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, कुलवंत सिंह, रंजीत सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here