सरकार ने चीनी निर्यात पर लागू प्रतिबंध को 31 अक्टूबर से आगे बढ़ाया

नई दिल्ली : घरेलू बाजार में चीनी कि किमत स्थिर बनाये रखने के लिये केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर से आगे बढ़ा दिया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने बुधवार को घोषणा की है कि चीनी की सभी किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर से अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

DGFT ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा, ‘‘चीनी (Raw Sugar, White Sugar, Refined Sugar and Organic sugar) के निर्यात पर अंकुश 31 अक्टूबर, 2023 से आगे बढ़ा दिया गया है। अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।’

इस साल सुखे के कारण गन्ना उत्पादक राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी उत्पादन में गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है। जिसके कारण सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है देश में चीनी के दाम ना बढे और उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना ना करना पड़े।

अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here