सोने की चमक: ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, ताइवान में कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर…

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में सोने की चमक दिनोंदिन बढती नजर आ रही है। रूस-युक्रेन युद्ध के बाद अब इसराइल और हमास के बीच जारी जंग ने भी सोने की रौनक बढ़ाने में मदद की है। ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, ताइवान में कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही है। निवशकों का सोने की ओर रुझान बढ़ रहा है। आपको बता दे की, ऑस्ट्रेलिया में सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर यानि AUD 3,159 प्रति oz (ounce) पर पहुंच गईं है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 2.7% का उछाल आया है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का तीसरा सबसे सोना बड़ा उत्पादक है।

ऑस्ट्रेलिया में सोना AUD 3159 प्रति ounce पर अब तक के उच्चतम स्तर पर है। साथ ही जापानी येन में सोना JPY296,735 प्रति ounce पर अब तक के उच्चतम स्तर पर है। चीन में सोना CNY14488.70 प्रति ounce पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। ताइवान में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, और सोने की कीमतें 5 महीने की ऊंचाई पर हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत में सोने की कीमत मई में अब तक के उच्चतम स्तर 61490 रुपये पर पहुंच गईं थी। धीमी अर्थव्यवस्था के कारण सोने की खरीदारी बढ़ रही है। साथ ही भू-राजनीतिक तनाव और करेंसी बनाम डॉलर में कमजोरी का असर भी सोने के खरीद पर दिखाई दे रहा है।

आज भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव ₹60,400 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। लेकिन, एमसीएक्स पर सोने की कीमत को खरीदारों का समर्थन मिला और यह ₹60,595 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here