इंडो नेपाल सीमा पर गन्ना क्रय सेंटर बंद, किसान परेशान: मीडिया रिपोर्ट

बगहा: इंडो नेपाल सीमा अंतर्गत भेड़ीहारी गन्ना सेंटर से जुड़े किसान घटतौली और सेंटर बंद किए जाने से परेशान है। सैकड़ों किसानों का ट्रॉली लदा गन्ना सेंटर पर 10 दिनों से सूख रहा है। दरअसल बगहा तिरुपति शुगर्स मिल्स लिमिटेड द्वारा भेड़ीहारी में संचालित गन्ना क्रय सेंटर विगत एक हफ्ते से बंद कर दिया गया है। ई टीव्ही भारत में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना क्रय सेंटर बंद होने की वजह से सैकड़ों किसानों का गन्ना लदा ट्रॉली सेंटर पर ही खड़ा है।

सेंटर पर मौजूद किसानों ने बताया कि 15 दिन पूर्व गन्ना की तौल में हेराफेरी की शिकायत मिल प्रबंधन से की गई थी,क्योंकि प्रति ट्रॉली 1 क्विंटल 45 किलो गन्ना की घटतौली की गई थी। शिकायत के बाद मिल प्रबंधन ने अपने कर्मियों को इस सेंटर से वापस बुला लिया। हालांकि, किसानों ने इस मामले में बगहा एसडीएम और पश्चिमी चंपारण जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। डीएम ने तत्काल कार्रवाई और सेंटर शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here