केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत BJP के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।संसद सदस्यता छोड़ने वालों में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल हैं।

राजस्थान से इस्तीफा देने वाले सांसद

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्यवर्धन सिंह राठौर

दीया कुमारी

किरोड़ी लाल मीणा

एमपी से इस्तीफा देने वाले सांसद

नरेंद्र सिंह तोमर

प्रहलाद पटेल

राकेश सिंह

उदय प्रताप सिंह

रीति पाठक

छत्तीसगढ़ से इस्तीफा देने वाले सांसद

अरुण साव

गोमती साईं

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here