हरियाणा: कम गन्ने के कारण चीनी मिल पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही

सोनीपत: चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल को कम गन्ने की उपलब्धता के चलते सोमवार को पेराई बंद करनी पड़ी।पर्याप्त गन्ने के अभाव में मिल पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। मिल प्रबंधन के अनुसार, मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए रोजाना 30 हजार क्विंटल गन्ने की जरूरत है, लेकिन अब चीनी मिल में रोजाना 20 हजार क्विंटल से भी कम गन्ना पहुंच रहा है। कम गाने के चलते पेराई में दिक्कत आ रही है। मिल प्रबंधन ज्यादा से ज्यादा गन्ना पेराई के लिए जुटाने के लिए जुट गया है।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल में गन्ने की पेराई 5 दिसंबर शुरू हो गई थी, लेकिन नियमित रूप से गन्ने की पेराई नहीं हो रही है। मिल द्वारा किसानों को एक लाख क्विंटल गन्ने की पर्चियां बांटी हुई हैं, लेकिन गन्ना नहीं पहुंच रहा है। किसानों के सामने श्रमिकों के कमी की समस्या है। कम आवक के चलते मिल को धीमी गति से चलाया जा रहा है। मिल में रविवार को 19 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। मिल धीमी गति से चलने से मिल को नुकसान हो रहा है। सहकारी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनजीत दहिया ने कहा की, मिल में गन्ने की आवक कम है। गन्ना कम होने के चलते मिल को धीमी गति से चलाया जा रहा है। गन्ना मंगवाने के लिए किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। पर्याप्त गन्ना पहुंचने पर मिल को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here