गन्ना किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए चीनी मिलें और कृषि विभाग की मुहिम…

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

कोल्हापुर: चीनीमंडी

ChiniMandi WhatsApp Channel

सफेद कोड़ना (व्हाइट ग्रब्स) से गन्ना किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए, कृषि विभाग और चीनी मिलों द्वारा व्हाइट ग्रब्स रोकथाम अभियान का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में, जिले के लगभग 600 गांवों में इस अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग के साथ मिलकर व्हाइट ग्रब्स को हमेशा के लिए हटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 10 से 20 जून के दौरान कृषि विभाग और चीनी मिलों द्वारा इस मुहिम को कार्यान्वित किया जाएगा।

कोल्हापुर जिले में हर साल व्हाइट ग्रब्स से भारी नुकसान होता है, हजारों हेक्टेयर गन्ना फसल खराब हो जाती है। व्हाइट ग्रब्स की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसके कारण सालों साल बहुत नुकसान हो रहा है। इस मामले को देखते हुए, कलेक्टर दौलत देसाई ने कृषि विभाग और मिलों की बैठक बुलाई और तथ्यों की जानकारी दी। बैठक में उन गाँवों की सूची तैयार की गई है, जिनमें सबसे अधिक व्हाइट ग्रब्स का प्रभाव है। इस मुहिम में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा से भी तकनीकी सहायता ली जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here