सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में अब तक पिछले सीजन के मुकाबले गन्ना पेराई में 75 लाख टन की गिरावट

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई में पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। जिसका असर चीनी उत्पादन पर भी दिख रहा है। पिछले सीजन के मुकाबले 18 दिसंबर, 2023 तक महाराष्ट्र में 75.25 लाख टन की गिरावट आयी है। वही अगर चीनी उत्पादन की बात करे तो, 88.08 लाख क्विंटल की गिरावट है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 18 दिसंबर, 2023 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 191 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 93 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 316.48 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 270.34 लाख क्विंटल (27.03 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.54 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछले सीजन में इसी समय 196 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 391.73 लाख टन गन्ना पेराई कर 358.42 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 45 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 18 दिसंबर, 2023 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 69.73 लाख टन गन्ना पेराई कर 54.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 7.87 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे कम अमरावती विभाग में चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। अमरावती विभाग में 2 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here