बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गन्ना भुगतान में देरी की शिकायत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में किसानों ने गन्ना भुगतान में हो रही देरी की शिकायत की। जनता दरबार में 78 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

गोपालगंज के गुड्डू प्रसाद ने कहा कि, सासामुसा शुगर मिल ने 2017-18 से 2020-21 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जबकि, सीतामढ़ी जिले से आए रंजीत कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री कुमार से आग्रह किया कि, रीगा चीनी मिल को फिर से शुरू कराया जाए। रंजीत कुमार मिश्र ने दावा किया की, अगर रिगा मिल फिर से शुरू होती है, तो इससे पांच हजार किसानों व मजदूरों को काफी लाभ होगा। क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here