महाराष्ट्र: नांदेड़ विभाग में 29 चीनी मिलें शुरू; चीनी उत्पादन हुआ 32.66 लाख क्विंटल

महाराष्ट्र के नांदेड़ विभाग में गन्ना पेराई ने रफ्तार पकड़ ली है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 20 दिसंबर, 2023 तक नांदेड़ विभाग में कुल मिलाकर 29 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 10 सहकारी एवं 19 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 38.06 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। नांदेड़ विभाग में अब तक 32.66 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.58 प्रतिशत है।

अगर महाराष्ट्र की बात की जाए तो कुल मिलाकर 192 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 94 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 332.27 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 285.88 लाख क्विंटल (28.58 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फिलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.6 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में फिलहाल चीनी उत्पादन में नांदेड़ विभाग पांचवे नंबर पर है। सबसे पहले नंबर पर कोल्हापुर विभाग है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here