उत्तराखंड: उत्तम शुगर मिल द्वारा 15 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का किया गया भुगतान

रुड़की : उत्तम शुगर मिल ने समय पर गन्ना भुगतान कर किसानों को बड़ी राहत मिली है। मिल प्रबंधन ने कहा की, साप्ताहिक भुगतान के तहत 15 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान समितियां को कर दिया है। शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की कि, गन्ना सस्ते दामों में न बेचकर सीधे शुगर मिल को आपूर्ति करें। उत्तम शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि, शुगर मिल प्रशासन लगातार किसानों के गन्ने का भुगतान कर रहा है। उन्होंने कहा कि, किसानों का समय पर भुगतान हमारी प्राथमिकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here