उत्तर प्रदेश: भाकियू की जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की

अमरोहा: भाकियू की तहसील स्तरीय पंचायत में तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद भी सहकारी चीनी मिल की क्षमता वृद्धि नहीं हुई है। चालू सीजन के लिए गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी गन्ना किसान जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों की मांगो की अनदेखी कर रही है। सहकारी चीनी मिल में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को मानक अनुसार पारिश्रमिक नहीं दिए जाने, केसीसी बनाने के नाम पर बैंकों के मनमानी करने का आरोप लगाया।इस पंचायत की अध्यक्षता सागर सिंह ने की।इस अवसर पर संजीव बालियान, हरिओम सिंह, कालेसिंह, टीटू त्यागी और किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here