सीजन 2023-24: गुजरात में चीनी उत्पादन में हुई मामूली बढ़ोतरी

देश में भले ही चीनी उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन गुजरात में चीनी उत्पादन में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक, गुजरात में 15 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है और 43.33 लाख टन गन्ना पेराई कर 3.90 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। वही इस समय तक पिछले सीजन 2022-23 में गुजरात में 16 चीनी मिलों द्वारा 40.86 लाख टन गन्ना पेराई कर 3.80 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गुजरात के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में 18 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू की है और 11.83 लाख टन गन्ना पेराई कर 1.00 लाख टन चीनी उत्पादन किया है। वही इस समय तक मध्य प्रदेश में 18 चीनी मिलों द्वारा 13.86 लाख टन गन्ना पेराई कर 1.15 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

NFCSF के आकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक, देश में 511 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 प्रारंभ हो चूका है और 1222.64 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 112.10 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here