सीजन 2023-24: ISMA द्वारा चीनी उत्पादन का लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: भारत में गन्ना पेराई सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है, हालांकि चीनी उत्पादन पिछले सीजन की तुलना में अभी भी कम है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू 2023-24 चीनी सीजन में 31 दिसंबर, 2023 तक चीनी का उत्पादन 111.80 लाख टन तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तारीख को 121.20 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

विशेष रूप से, इस वर्ष महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी मिलें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10-15 दिन बाद शुरू हुईं और कटाई की प्रारंभिक गति नवंबर के मध्य तक धीमी रही। इस समय देशभर में पेराई सीजन जोरों पर है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

निम्नलिखित तालिका में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चीनी उत्पादन का राज्यवार विवरण दिया गया है:


(नोट: उपरोक्त चीनी उत्पादन के आंकड़े चीनी को एथनोल में डायवर्ट के बाद के हैं)

कल, नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) द्वारा जारी के आकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक, देश में 511 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 प्रारंभ हो चूका है और 1222.64 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 112.10 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here