उत्तर प्रदेश: मंत्री ने कहा राज्य सरकार जल्द करेगी गन्ना मूल्य की घोषणा

राज्य सरकार जल्द करेगी गन्ना मूल्य की घोषणा: मंत्री

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग तेज हो गई है और अब केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा जल्द गन्ना मूल्य के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा होगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समाज हितैषी कार्य किए जा रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया जायेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य सरकार ने चीनी उद्योग के विकास के में बड़ी भूमिका निभाई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष सतीश सैनी, गांव प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कुलदीप त्यागी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग के लिए कई प्रदर्शन भी हो रहे है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here