चीनी मिलों को अब ‘सीबीजी’ उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए: शरद पवार

पुणे: वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा की, एथेनॉल की बिक्री से देश में चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में सुधार करने में मदद मिली। गन्ना किसानों का भुगतान किया गया। अब चीनी मिलों को अपने परिचालन को अधिक स्थिर और आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) परियोजनाएं स्थापित करनी चाहिए।

वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट (वीएसआई) की 47वीं वार्षिक आम बैठक मांजरी (पुणे) स्थित मुख्यालय में पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए ‘वीएसआई’ के विभिन्न पुरस्कार वितरित किये गये। वीएसआई के उपाध्यक्ष और सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल, जयंत पाटिल, राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल महासंघ के अध्यक्ष जयप्रकाश दांडेगावकर, राज्य सहकारी चीनी मिल संघ के अध्यक्ष पांडुरंग पाटिल, पूर्व सहकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल, विधायक विश्वजीत कदम, विधायक रोहित पवार, विजयसिंह मोहिते- पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस समय वसंतदादा पाटिल ‘सर्वश्रेष्ठ चीनी फैक्ट्री पुरस्कार’ कोल्हापुर जिले में स्थित छत्रपति शाहू सहकारी चीनी मिल को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मेडल, सर्टिफिकेट और 2 लाख 51 हजार रुपये नकद के रूप में दिया गया। विलासरावजी देशमुख ‘सर्वश्रेष्ठ उद्यमिता पुरस्कार’ अहमदनगर जिले के सहकार महर्षी शंकरराव कोल्हे सहकारी चीनी मिल को दिया गया। डॉ. अप्पासाहेब उर्फ सा. रे पाटिल ‘सर्वश्रेष्ठ गन्ना विकास एवं संरक्षण पुरस्कार’ यशवंतराव मोहिते कृष्णा सहकारी चीनी मिल (सतारा) को दिया गया। कर्मयोगी शंकररावजी पाटील ‘सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन पुरस्कार’ दौंड तालुका में स्थित निजी मिल दौंड शुगर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया।

किसन महादेव उर्फ आबासाहेब वीर सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार कोल्हापुर जिले के पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल सहकारी चीनी मिल को दिया गया। कै. रावसाहेब दादा पवार सर्वश्रेष्ठ डिस्टिलरी पुरस्कार सोलापुर जिले की सहकार महर्षी शंकरराव मोहिते-पाटील सहकारी चीनी मिल को दिया गया। ये सभी पुरस्कार पदक, प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये नकद के रूप में हैं। चीनी मिलों के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों ने ये पुरस्कार स्वीकार किये।इसके अलावा मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों को उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन, उत्कृष्ट गन्ना विकास एवं संरक्षण, तकनीकी दक्षता पुरस्कार, राज्य स्तरीय आभूषण पुरस्कार मंच पर उपस्थित महानुभावों द्वारा वितरित किये गये।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here