महाराष्ट्र: सोलापुर विभाग में अब तक हुआ 105.86 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

सोलापुर: महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र सुचारु रूप से शुरू है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 47 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 18 जनवरी, 2024 तक 123.24 लाख टन गन्ना पेराई कर 105.86 लाख क्विंटल (10.58 लाख टन) चीनी उत्पादन किया गया है।

18 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 198 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 97 सहकारी एवं 101 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 567.92 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 530.3 लाख क्विंटल (लगभग 53 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.34 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगर चीनी रिकवरी की बात करे तो, कोल्हापुर विभाग 10.72 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है और उसके बाद सोलापुर 9.57 प्रतिशत की चीनी रिकवरी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here