सीजन 2023-24: उत्तर प्रदेश में पिछले 7 वर्षों में सर्वाधिक गन्ना क्षेत्रफल, किसानों में गन्ना खेती के लिए बढ़ रहा रूझान

उत्तर प्रदेश में गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि दिखती नजर आ रही है और साथ ही किसानों का गन्ना खेती में भी रूझान बढ़ रहा रहा है। वर्तमान सीजन में गत 07 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक गन्ना क्षेत्रफल दिख रहा है।

गन्ना विभाग के आकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सीजन 2023-24 में हुआ अबतक का सर्वाधिक गन्ना क्षेत्रफल 29.66 लाख हेक्टेयर, जो की गत वर्ष 2016-17 के गन्ना क्षेत्रफल से भी 9.12 लाख हेक्टेयर अधिक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना विभाग के मुताबिक, राज्य में बढ़े गन्ना क्षेत्रफल से कृषक हो रहे है लाभांवित और किसानों में गन्ना खेती के लिए रुझान बढ़ रहा है।

अगर आकड़ों की बात करे तो, नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के मुताबिक, 15 जनवरी 2024 तक 465.66 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और अब तक चीनी उत्पादन 46.10 लाख टन हुआ है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here