15023 प्रजाति ने रिकवरी में सभी गन्ना प्रजातियों को पीछे छोड़ा

मुजफ्फरनगर: फसल लागत में हो रही बढ़ोतरी के चलते किसान अच्छी उपज देने वाली गन्ना प्रजातियों को जादा तवज्जो दे रहे है। किसानों के अनुसार, अब तक के पेराई में 15023 प्रजाति ने रिकवरी में सभी गन्ना प्रजातियों को पीछे छोड़ दिया है। चीनी मिलों में इस प्रजाति की रिकवरी एक प्रतिशत अधिक है और कोल्हू पर एक क्विंटल पर एक किलो अधिक गुड़ निकल रहा है। कोल्हू संचालन इस प्रजाति को 20 रुपये क्विंटल तक अधिक दामों में खरीद रहे हैं।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिले में 90 प्रतिशत जमीन पर गन्ने की खेती हो रही है। गन्ने की प्रजाति 0238 किसानों को खूब भाई। इस प्रजाति में उत्पादन से लेकर रिकवरी तक बढ़ गई। 0238 को अब बीमारी ने घेर लिया है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। गन्ना विभाग ने जनपद में चार नई प्रजातियों के बीज का वितरण शुरू कराया है। इनमें 15023 की मांग सबसे ज्यादा है। इस प्रजाति की रिकवरी अब तक की सभी गन्ना प्रजातियों से अधिक है। उत्पादन भी 0238 के लगभग बराबर ही है और पूरी तरह रोग रहित है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाईखेड़ी चीनी मिल के जीएम संजीव कुमार के अनुसार, इस समय चीनी की रिकवरी सबसे ज्यादा 15023 की है। इसकी रिकवरी साढ़े बारह प्रतिशत है। 0238 की रिकवरी साढ़े ग्यारह प्रतिशत निकल रही है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया के अनुसार, किसानों को 0238 को छोड़कर अब नई प्रजाति अपनानी होगी। रिकवरी के मामले में 15023 ने सभी को पीछे छोड़ा है।

Bioenergy Times

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here