गन्ना पेड़ी प्रबंधन यंत्र किसानों के लिए फायदेमंद : उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह

सहारनपुर : उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि, गन्ना पेड़ी प्रबंधन यंत्र किसानों के लिए फायदेमंद है।उन्होंने कहा कि, गन्ना पेड़ी प्रबंधन यंत्र से नए कटने वाले गन्ने की अगली फसल अच्छी होती है। उन्होंने सरसावा के गांव शकरुल्लापुर में गन्ना समिति के फार्म मशीनरी से चल रहे यंत्र मोल्ड बोल्ड पुलाव का निरीक्षण किया।

‘हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि गन्ने की पौधा फसल कटाई के बाद खेत में बचे उसके ठूट की कटाई आरएमडी यंत्र से करना उपयोगी है। इसमें जमीन की सतह से ऊपर का हिस्सा कट जाता है और साथ ही साथ उसमे दवाई और उर्वरक डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, सहारनपुर मण्डल की सभी गन्ना समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक में यह यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया की, गन्ना बुवाई से पहले मिट्टी पलट पुलाव से जुताई जरूर करें इससे जमीन गहराई तक उपजाऊ हो जाती है और हानिकारक कीड़े ऊपर आ जाते हैं जो नष्ट हो जाते हैं।इस अवसर पर गन्ने विभाग के तथा चीनी मिल के अधिकारी और फील्ड स्टाफ भी उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here