सीजन 2023-24: महाराष्ट्र में 3 चीनी मिलों में पेराई सत्र हुआ बंद

महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने पेराई सीजन बंद करना शुरू कर दिया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 04 फरवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में 3 चीनी मिलें बंद हो गई है, जबकि इसी समय पिछले सीजन 5 चीनी मिलों ने पेराई बंद किया था।

आपको बता दे, सोलापुर विभाग में एक चीनी मिल, छत्रपति संभाजी नगर विभाग में एक चीनी मिल और नांदेड़ विभाग में एक चीनी मिल ने पेराई सत्र बंद कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन कुल मिलाकर 207 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था। जिसमे 103 सहकारी एवं 104 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 716.03 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 692.52 लाख क्विंटल (69.25 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.67 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 208 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 797.2 लाख टन गन्ना पेराई कर 778.2 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here