एथेनॉल मिश्रण से 24 हजार करोड़ रुपये बचाए गये: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि, केंद्र सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण करके 24 हजार करोड़ रुपये बचाए है। उन्होंने कहा इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा देश के गन्ना किसानों को पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि, पेट्रोल में अभी 12 प्रतिशत एथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है और आने वाले समय में सरकार की योजना इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तरफ से जवाब दिया। उन्होंने कहा बीते कुछ सालों में पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता बढ़ी है। हालांकि देश का विकास और ऊर्जा की मांग साथ-साथ बढ़े हैं। एथेनॉल ब्लेंडिंग से 24 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। इसमें से 60-70 फीसदी पैसा गन्ना किसानों को जाएगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि, देश में कई स्थानों पर पर्यावरण का पूरा ध्यान रखकर पेट्रोलियम की खोज के लिए खुदाई चल रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here