भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटों पर जीत की ओर

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली, 23 मई (UNI) सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना के रुझानों में मोदी लहर साफ तौर पर नजर आ रही है और भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से अधिक सीटें लाकर अपने दम पर सरकार बनाने की ओर बढ रही है। कांग्रेस उससे काफी पीछे है लेकिन उसकी सीटों में वर्ष 2014 की तुलना में मामूली बढोतरी दिखायी दे रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लोकसभा चुनाव का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। उसके उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर सीट से जीत गये हैं। बाकी 541 सीटों के रूझानों में चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 292 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसके नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 344 सीटों पर बढत बनाये हुए है। कांग्रेस 52 सीटों पर आगे है और उसकी अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को 87 सीटों पर बढत मिली हुई है।

तृणमूल कांग्रेस 23, वाईएसआर कांग्रेस 23 तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) 22 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना 19 सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड 15 तथा लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर आगे है।

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी 12 और समाजवादी पार्टी छह सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। राज्य में भाजपा 58 सीटों पर एवं अपना दल एक सीट पर आगे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी सीट पर लगभग 2 लाख 20 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी सीट पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से करीब ढाई हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 52 हजार मतों से आगे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here