‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर में बाजार स्थिर रहा. महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3250 से 3300 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3220 से 3270 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3120 से 3160 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3300 से 3360 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट संतुलित रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 325.60 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.77 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 320 से 322 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 335 से 337 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20000 से 20200 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21300 से 21500 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70.005 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.0404 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4243 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 60.45 डॉलर रहा.

इक्विटी: लोकसभा चुनाव की मतगणना रुझानों में फिर से मोदी सरकार के सत्ता में आने की संभावना से उत्साहित निवेशकों की जोरदार लिवाली के दम पर गुरुवार को कारोबार के शुरूआती पहर में ऐतिहासिक ऊंचाई को छूने वाले घरेलू शेयर बाजार मुनाफावसूली के दबाव में लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299 अंक की गिरावट में 38,811 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी भी 81 अंक लुढ़ककर 11,657 अंक पर रहा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here