कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 के प्रमुख फसलों के उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए गए

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 के प्रमुख (खरीफ और रबी मौसम) फसलों के उत्पादन के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए गए हैं। पिछले कृषि वर्ष से, जायद के मौसम को रबी मौसम से अलग कर दिया गया है और इसलिए इस वर्ष क्षेत्र, उत्पादन और उपज के द्वितीय अग्रिम अनुमान में केवल दो मौसम यानी खरीफ और रबी मौसम शामिल हैं।

यह अनुमान मुख्य रूप से राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण (SASAs) से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गये हैं। प्राप्त आंकड़ों को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह(सीडब्ल्यूडब्ल्यूजी) की रिपोर्ट और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ मान्य और त्रिकोणित किया गया है। इसके अलावा अनुमान तैयार करते समय जलवायु परिस्थितियों, पिछले रुझानों, मूल्यो में उतार-चढ़ाव, मंडी आगमन आदि पर भी विचार किया जाता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विभिन्न फसलों (केवल ख़रीफ़ और रबी) के उत्पादन का विवरण निम्नानुसार दिया गया है:

•खरीफ खाद्यान्न- 1541.87 लाख मीट्रिक टन / रबी खाद्यान्न- 1551.61 लाख मीट्रिक टन

•खरीफ चावल -1114.58 लाख मीट्रिक टन; रबी चावल – 123.57 लाख मीट्रिक टन

•गेहूं- 1120.19 लाख मीट्रिक टन

•खरीफ मक्का – 227.20 लाख मीट्रिक टन; रबी मक्का – 97.50 लाख मीट्रिक टन

•खरीफ श्री अन्न- 128.91 लाख मीट्रिक टन; रबी श्री अन्न- 24.88 लाख मीट्रिक टन

•तूर – 33.39 लाख मीट्रिक टन

•चना- 121.61 लाख मीट्रिक टन

•खरीफ तिलहन- 228.42 लाख मीट्रिक टन / रबी तिलहन- 137.56 लाख मीट्रिक टन

•सोयाबीन – 125.62 लाख मीट्रिक टन

•रेपसीड और सरसों – 126.96 लाख मीट्रिक टन

•गन्ना- 4464.30 लाख मीट्रिक टन

•कपास – 323.11 लाख गांठें (प्रत्येक 170 किलोग्राम)

•जूट – 92.17 लाख गांठें (प्रत्येक 180 किलोग्राम)

ख़रीफ़ खाद्यान्न उत्पादन 1541.87 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1551.61 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है।

खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान तैयार करते समय फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) आधारित उपज पर विचार किया गया है। हालाँकि, राज्य अभी भी ख़रीफ़ सीसीई के परिणामों को संकलित करने की प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा, कुछ फसलों जैसे तूर, गन्ना, अरंडी आदि की सीसीई अभी भी जारी है। रबी फसलों का उत्पादन प्रारंभिक बोए गए क्षेत्र की रिपोर्ट और औसत उपज पर आधारित है। इसलिए, सीसीई के आधार पर बेहतर उपज अनुमान प्राप्त होने पर ये आंकड़े क्रमिक अनुमानों में परिवर्तन के अधीन हैं। विभिन्न जायद फसलों का उत्पादन आगामी तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।

पिछले अनुमानों के साथ दूसरे अग्रिम अनुमान 2023-24 का विवरण upag.gov.in पर उपलब्ध है।

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here