दिल्ली में तापमान बुधवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली, 28 मई (UNI) राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने और लू चलने के आसार हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मौसम विभाग के अनुसार यहां बुधवार से करीब अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान यहां लू का प्रकोप होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है यहां सुबह तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रह रहा है जबकि दिन में तेज धूप के साथ झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर रहा है। सुबह यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here