‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

बुधवार, २९ मई, २०१९

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर में बाजार स्थिर रहा. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3270 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3260 से 3300 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3120 से 3160 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3250 से 3360 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट में कोई बड़ा उठाव चढ़ाव नहीं रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 327.60 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.83 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 326 से 330 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 340 से 342 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20800 से 21000 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21600 से 21800 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.813 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.0248 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4027 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 57.52 डॉलर रहा.

इक्विटी: बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 247 अंक की गिरावट के साथ 39,502 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67 अंक की गिरावट के साथ 11,861 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here