निजी चीनी मिलें अवैध रूप से गन्ना ले जा रही है: किसानों ने की शिकायत

मदुरई, तमिल नाडु : गन्ना किसानों ने शिकायत की है कि निजी चीनी मिलें राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल्स, अलंगनल्लूर (National Cooperative Sugar Mills, Alanganallur) के तहत पंजीकृत गन्ने को काटकर ले जा रही हैं, जो अवैध है। यह मुद्दा कलेक्टर कार्यालय में किसानों की शिकायत निवारण बैठक में उठाया गया।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, तमिलनाडु गन्ना किसान संघ के राज्य उपाध्यक्ष एन पलानीसामी ने कहा कि, निजी चीनी मिलों ने सहकारी मिल से अनुमति लिए बिना गन्ना ले लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी गई और इससे भविष्य में सहकारी मिल की संभावनाओं पर गंभीर असर पड़ेगा। जिला कलेक्टर एम एस संगीता ने गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों को किसानों के आरोप की जांच करने को कहा।

किसानों ने जिले में जल निकायों के अतिक्रमण जैसे मुद्दे भी उठाए, जिससे कृषि प्रभावित हो रही है। धान किसानों ने जिला प्रशासन से तिरुमंगलम क्षेत्र में एक स्थायी धान खरीद केंद्र खोलने का आग्रह किया।हालांकि, कलेक्टर एम एस संगीता ने स्पष्ट किया कि स्थायी केंद्र के परिणामस्वरूप व्यापारी किसानों से सस्ती दरों पर खरीदे गए धान को बेचने के लिए इसका दुरुपयोग करेंगे। इसलिए, किसानों से धान की खरीद के लिए फसल सीजन के दौरान केवल अस्थायी खरीद केंद्र ही खोला जा सकता है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here