गन्ना तौल में अनियमितता, तौल लिपिक के खिलाफ एफआईआर

बरेली : गन्ना तौल में अनियमितता का मामला सामने आया है।सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा में कार्यरत तौल लिपिक ने पर्चियों में छेड़छाड़ कर वजन बढ़ा दिया।इस मामले में मुख्य गन्ना अधिकारी ने देवरनिया थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मुख्य गन्ना अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि, 13 मार्च को सेमीखेड़ा चीनी मिल गेट पर बैलगाड़ी कांटा टेयर पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक सर्वेश कुमार पुत्र कुंवर सिंह की ड्यूटी थी।उसने अपने पिता के नाम से जारी गन्ने की पर्चियों के वजन बढ़ाने को मिल गेट के कंप्यूटर में छेड़छाड़ कर गन्ने का वजन बढ़ा लिया। उसने सरकारी कार्य में बाधा डालकर चीनी मिल को आर्थिक क्षति पहुंचाई। ऐसी गड़बड़ी उसने करीब 16 गन्ना ट्रालियों में की। जब उसके खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत मिली तो मुख्य गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसमें गन्ना विकास निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह यादव, आशुतोष मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह ने छानबीन की तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद देवरनियां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं मामले में देवरनियां थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने कहा कि, मुख्य गन्ना अधिकारी अमित कुमार की ओर से सर्वेश कुमार के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here