उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले में चीनी उत्पादन में गिरावट

सहारनपुर : जनपद में इस साल चीनी उत्पादन में गिरावट देखि जा रही है। खराब मौसम, अतिवृष्टि और लाल सड़न सहित अन्य रोगों ने गन्ना उत्पादन को प्रभावित किया है। इसके चलते इस बार जनपद में 99.91 लाख क्विंटल गन्ने की कमी और चीनी उत्पादन में भी कमी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद की आठ चीनी मिलों में से देवबंद को छोड़कर अन्य चीनी मिल अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी हैं। देवबंद मिल के भी एक दो दिन में बंद होने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ने की उत्पादकता में कमी आने के चलते चीनी मिलों में गन्ना पेराई भी कम हुई है। गन्ना प्रजाति को-0238 पर इस बार लाल सड़न से लेकर अन्य रोगों से प्रभावित रही है। पिछले सीजन में चीनी मिलों ने 539.96 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, वहीं इस बार अब तक 439.85 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा की, इस बार चीनी मिलों को मिलने वाले गन्ने में 99.91 लाख क्विंटल कम रह सकता है। जिससे चीनी के उत्पादन में 9.98 लाख क्विंटल कमी रहने का अनुमान है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here