बिहार: एथेनॉल प्लांट में हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर : बरुराज थाना क्षेत्र स्थित एथेनॉल प्लांट में मंगलवार देर ऊंचाई से गिरने से मजदूर विनय कुमार सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट में हड़कंप मच गई। उसके परिजन व ग्रामीणों ने शव को प्लांट के मुख्य द्वार पर रख मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया। पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया।

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने पुलिस को बताया कि विनय करीब सौ फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। इस दौरान तेज हवा के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे फर्श पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी बबन सिंह का पुत्र था।विनय विगत छह माह से उक्त एथेनॉल प्लांट में काम कर रहा था।मोतीपुर प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह और कंपनी के एमडी से पीड़ित परिवार के साथ देर रात तक वार्ता जारी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here