मानसून के अगले 48 घंटे में केरल पहुंचने के आसार

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

तिरुवनंतपुरम, 06 जून (UNI) दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटे के दौरान केरल पहुंचने के आसार हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मौसम विभाग केंद्र ने यहां गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि केरल और कर्नाटक तट के पास दक्षिण पूर्व एवं पूर्व मध्य अरब सागर से सटे इलाकों में नौ जून के आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद मानसून के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे तेज होने का अनुमान है।

मानसून के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र तट से केरल तट तक आठ जून के आसपास गहरे दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।

केरल में छह, सात और आठ जून को अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली चमकने का अनुमान है। लक्षद्वीप में भी छह और सात जून को ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं।

इडुक्की और पथानमथिट्टा जिलों में गुरुवार शाम 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज़ हवाओं के साथ आंधी चलने और बारिश हो सकती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here