बिहार: ‘मगध शुगर’ की सिधवलिया प्लांट द्वारा अब अनाज से भी एथेनॉल का उत्पादन होगा

सिधवलिया, बिहार: मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई एथेनॉल फैक्ट्री (सिधवलिया प्लांट) में अब मोलासेस के अलावा अनाज से भी एथेनॉल का उत्पादन होगा। गुरुवार को ग्रेन प्लांट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर एथेनॉल फैक्ट्री के जीएम अतुल चौधरी मुख्य यजमान थे। बिड़ला ग्रुप के सीओओ पंकज सिंह ने कहा कि, सिधवलिया में मोलासेस से ढाई वर्षो प्रतिदिन 80 हजार लीटर से अधिक एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। अब अनाज से भी एथेनॉल उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर केमुताबिक , मोलासेस की कमी से निपटने के लिए अब मक्का और चावल से एथेनॉल उत्पादन का निर्णय लिया गया है। अब एथेनॉल फैक्ट्री में सालों भर क्षमता के अनुसार उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष के अंत तक ग्रेन प्लांट बनकर तैयार हो जायेगा। मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष खन्ना ने कहा कि, ग्रेन प्लांट बनने के बाद एथेनॉल उत्पादन क्षमता का विस्तार किया जायेगा। इस अवसर पर सीओओ पंकज सिंह, कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष खन्ना, राजकुमार प्रजापति, संतोष कुमार दुबे, संजीव शर्मा, जयप्रकाश, अभय कुमार मिश्रा, गौतम कुमार, डीबी सिंह, राकेश गोसाई, राजीवन पिल्लई, मनीष जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here