‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

शुक्रवार, ०७ जून, २०१९

ChiniMandi WhatsApp Channel

डोमेस्टिक मार्केट: मानसून में देरी के साथ बाजार में चीनी की कीमतें अभी भी देश भर में दृढ़ हैं. महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3100 से 3140 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3040 से 3070 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3260 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3250 से 3300 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3140 से 3200 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3250 से 3350 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: चीनी का बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 338.70 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 12.48 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 332 से 335 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 348 से 350 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 20800 से 21100 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 21800 से 22000 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.48पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.8751 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3713 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 53.38 डॉलर रहा.

इक्विटी : वित्तीय तथा बैंकिंग कंपनियों में लिवाली के दम पर शेयर बाजार गत दिवस की गिरावट से उबरते हुये शुक्रवार को बढ़त में बंद होने में कामयाब रहा और बीएसई का सेंसेक्स 86.18 अंक चढ़कर 39,615.90 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.90 अंक की मजबूती के साथ 11,870.65 अंक पर पहुँच गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here