भाकियू टिकैत का गन्ना भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन

हापुड़ : भाकियू टिकैत ने गन्ना भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संघठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान समेत नई खतौनियों का नवीनीकरण, विद्युत विभाग संबंधित समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हापुड़ को सौंपा।

जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि, जिले की तीनों तहसीलों में नई खतौनियों का नवीनीकरण किया गया है, जिनमें अधिकतर खतौनियों में त्रुटियों की शिकायत मिल रही है। उनके शुद्धिकरण करने के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।जिला उपाध्यक्ष चौधरी जन्म सिंह ने कहा कि, सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नही किया जा रहा है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।इस मौके पर जिला प्रचार मंत्री अनिल त्यागी, महिला जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, ममता शर्मा, कल्पना देवी, रोशनी देवी, राजबीरी देवी, शोभा देवी, धनवीर शास्त्री, पीके वर्मा, राजेश चौधरी, मूलचंद यादव आदि शामिल रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here