भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

गाजियाबाद  : गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है।मोदीनगर तहसील परिसर में शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत में यह चेतावनी दी गई। पंचायत की अध्यक्षता चन्द्रपाल पहलवान व संचालन विनय नेहरा ने किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका जल्द समाधान करने की मांग की। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत देने के लिए जल्द गन्ना भुगतान करने की मांग की।संगठन द्वारा मांगों का एक ज्ञापन सीडीओ को दिया। इस मौके पर ओमपाल सिंह ,राजकुमार चौधरी ,रामावतार त्यागी ,मनीषा चौधरी ललित चौधरी ,पवन चौधरी ,कुलदीप त्यागी मंजू चोधरी , राजेन्द्र सिंह ,राहुल सुराणा और किसान मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here