हरियाणा: सोनीपत चीनी मिल द्वारा किसानों को 11 करोड़ का गन्ना भुगतान

सोनीपत : सोनीपत चीनी मिल ने किसानों को 11 करोड़ रुपये का भुगतान के साथ बीते सीजन का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। सोनीपत चीनी मिल ने करीब 28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। साथ ही एक लाख क्विंटल गन्ना गोहाना चीनी मिल में पेराई के लिए भेजा गया था। चीनी की रिकवरी रेट 10 प्रतिशत से अधिक थी। चीनी का उत्पादन भी अधिक रहा। सत्र में पहली बार लागू हुआ था एडवांस टोकन बुकिंग सिस्टम पिराई सत्र 2023-24 में किसानों को मिल प्रशासन द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें सबसे खास एडवांस टोकन बुकिंग सिस्टम रहा।

मिल के एमडी संजय कुमार ने कहा की, सोनीपत चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों के साथ करीब साढ़े 33 लाख क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की गई थी। इसमें से मिल प्रशासन द्वारा 28 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। जबकि एक लाख क्विंटल गन्ना गोहाना भेजा गया था। मिल प्रशासन द्वारा सभी किसानों की गन्ने की पेमेंट जारी कर दी गई है। मिल प्रशासन नवंबर में शुरू होने वाले नए पेराई सत्र की तैयारियों में जुट गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here