बिहार में बाढ़ से बर्बाद हुई गन्ने का सरकार करायेगी सर्वे और क्षति का आंकलन कराने के बाद मुआवजा देगी

गोपालगंज: बिहार में बाढ़ के कारण गन्ना फसल काफी प्रभावित हुई है, जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है की, बिहार में बाढ़ से प्रभावित फसलों का सरकार सर्वे करायेगी और क्षति का आंकलन कराने के बाद मुआवजा भी दिया जायेगा। मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने गोपालगंज में बाढ़ से नुकसान हुए गन्ना की फसलों का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही।

गन्ना उद्योग मंत्री पासवान ने कहा कि प्रधान सचिव और चीनी आयुक्त से इस मामले में चर्चा की गई है और फसल क्षति का आंकलन कराने के लिए निर्देश दिया गया।फसल क्षति का रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जायेगा। आपको बता दे की, गोपालगंज में गंडक नदी से आई बाढ़ ने किसानों को काफी नुकसान पहुँचाया है।गन्ने की फसल डूब गई है, और यह फसल जितने देर पानी में डूबी रहेगी उतना नुकसान होगा।किसान जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग कर रहें हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here