उत्तर प्रदेश : पीलीभीत में बाढ़ से गन्ना के खेतों में जलभराव, फसल नष्ट होने की आशंका

पीलीभीत :शारदा की बाढ़ गन्ना किसानों के लिए आफत बनी हुई है। गन्ने के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।फसल पूरी तरह से पानी में डूबी रहने से प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही हैं। इससे हजारों किसानों को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, नदी किनारे अधिकांश खेतों में सब्जी के अलावा धान, हल्दी, अरबी और गन्ना की खेती किसान करते है। बाढ़ से खेतों में जलभराव है।

गन्ना के खेतों में अब भी तीन से चार फुट पानी भरा हुआ है।कई जगह गन्ने की फसल रेत में दब गई है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गांव चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि, गन्ने की फसल भी बचने की उम्मीद कम रह गई है। नदी किनारे के गांवों में चार दिन तक तीन से पांच फीट तक जलभराव होने से घरों में रखा अनाज खराब हो गया। इन्हें अब तक सरकारी मदद भी नहीं मिली है।घरों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद रेत और गंदगी से लोग परेशान हैं। अनाज भीग जाने पर घरों में खाने का संकट आ गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here