एक बड़े चीनी व्यापारी की गोली मार कर हत्या

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पटना : मोटरसाइकिल सवार हमलावरों के एक गिरोह ने गुरुवार को बिहार के रोहतास जिले में बड़े चीनी व्यापारी को गोली मार दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मरने से पहले उसके पास से 3 लाख रुपये की नकदी लूटी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 45 वर्षीय अमित रौनियार की मोटरसाइकिल को उस समय रोक दिया गया, जब वह चीनी के खुदरा विक्रेताओं से अपने आवास पर एकत्र नकदी लेकर लौट रहे थे।

गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा पास ही के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या से आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने नासरीगंज-रोहतास मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस का कहना है की वे इस मामले की जांच कर रहे है।

चीनी व्यापारियों पर अपराध इससे पहले भी हो चुके है। हालही में एक मामला सामने आया था जहा गांगनौली शुगर मिल के चीनी ट्रक को लूटने वाले पेटी गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here